UPSSSC विधान भवन गार्ड भर्ती 2026 के तहत 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 9 जून 2026 से शुरू होंगे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत विधान भवन गार्ड और फायरमैन/फायर गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 170 पद भरे जाएंगे, जिनमें 120 पद विधान भवन गार्ड और 50 पद फायरमैन/फायर गार्ड के शामिल हैं।
UPSSSC विधान भवन गार्ड भर्ती 2026:आवेदन की तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी: 10 अप्रैल 2026
- आवेदन शुरू: 9 जून 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख: 29 जून 2026
- फीस जमा और फॉर्म सबमिट की अंतिम तिथि: 29 जून 2026
- संशोधन की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे 29 जून तक फीस का भुगतान जरूर कर दें, क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बैंक द्वारा फीस कन्फर्म होने के बाद ही फॉर्म का प्रिंटआउट लिया जा सकेगा।
आवेदन फीस
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। फीस का भुगतान SBI I Collect या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी
वैकेंसी डिटेल्स
1. विधान भवन गार्ड
- कुल पद: 120
- अनारक्षित: 51
- SC: 31
- ST: 2
- OBC: 24
- EWS: 12
- वेतन: ₹21,700 से ₹69,100 (लेवल-3)
2. फायरमैन / फायर गार्ड
- कुल पद: 50
- अनारक्षित: 26
- SC: 9
- ST: 1
- OBC: 9
- EWS: 5
- वेतन: ₹21,700 से ₹69,100 (लेवल-3)
योग्यता और शारीरिक मानक
इन पदों के लिए उम्मीदवार का 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है और उसके पास UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए।
हाइट:
- पुरुष: 168 सेमी (ST: 160 सेमी)
- महिला: 152 सेमी (ST: 147 सेमी)
सीना (केवल पुरुष):
- सामान्य/OBC/SC: 79-84 सेमी
- ST: 77-82 सेमी
UPSSSC विधान भवन गार्ड भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन PET 2025 के स्कोर के आधार पर होगा। उसी के आधार पर मेरिट बनेगी और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों का PET स्कोर शून्य या उससे कम है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं—
- PET रजिस्ट्रेशन नंबर और पर्सनल डिटेल्स के जरिए लॉगिन
- PET रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP के जरिए लॉगिन
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र, फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करना होगा। आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज और डिटेल्स अच्छे से जांच लें और फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
महत्पूर्ण लिंक
- UPSSSC विधान भवन भर्ती 2026 आधिकारिक अधिसूचना : यहाँ क्लिक करके पढ़े
- ऑनलाइन आवेदन लिंक : UPSSSC द्वारा जल्द ही दिया जाएगा
- UPSSSC वेबसाइट: https://upsssc.gov.in/Default.aspx
प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
खास बात
जो उम्मीदवार PET 2025 में शामिल हुए हैं और उनके पास स्कोर कार्ड है, वही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिन कैंडिडेट्स को अभी तक उनका रिजल्ट नहीं मिला या रिजल्ट चेकिंग प्रोसेस में है, उन्हें UPSSSC ने फिलहाल शर्तों के साथ आवेदन की अनुमति दी गई है।
नोट: इस UPSSSC विधान भवन गार्ड भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले अन्य सभी नियम शर्तों को विस्तार से समझने के लिए आधिकारिक अधिसुना लिंक पर क्लिक करके वज्ञापन को जरूर पढ़ें।
