देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शुमार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना ने एआई शिक्षा की मांग को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। संस्थान ने सबसे चर्चित विषय जेनरेटिव एआई पर आधारित एक छह महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है।
इस ऑनलाइन एआई कोर्स के माध्यम से युवा और वर्किंग प्रोफेशनल्स को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधुनिक तकनीकों से लैस होने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार छह जुलाई 2026 से पहले इसके लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
शिक्षा जगत के विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा समय में ऑनलाइन एआई सर्टिफिकेट कोर्सेज की मांग तेजी से बढ़ी है। आईआईटी पटना द्वारा तैयार किए गए इस ऑनलाइन कोर्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भविष्य की AI तकनीकों से लैस करना है।
इस कोर्स के अंतर्गत दाखिला लेने वाले छात्रों को 30 से अधिक लाइव क्लास में विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा। इसके पाठ्यक्रम में 10 से अधिक प्रोजेक्ट और केस स्टडीज को शामिल किया गया है, ताकि छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त हो सके।
यह कोर्स पूरी तरह वर्किंग प्रोफेशनल्स और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आईआईटी पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार इस ऑनलाइन सर्टिफिकेट AI कोर्स में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी कोडिंग नॉलेज की आवश्यकता नहीं है।
हालांकि, पाठ्यक्रम के जिन हिस्सों में कोडिंग नॉलेज की जरूरत होगी, वहां संस्थान के शिक्षक छात्रों को सहयोग करेंगे।
सभी लाइव सेशन रिकॉर्ड किए जाएंगे, जिससे छात्र अपनी सुविधानुसार कभी भी एक्सेस कर सकेंगे।
संस्थान के अनुसार, पाठ्यक्रम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें एनएलपी अवधारणाओं, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और मल्टी-मॉडल एआई जैसी बारीकियों को बेहद सरल तरीके से समझाया जाएगा।
आईआईटी पटना के इस एआई कोर्स के विस्तृत पाठ्यक्रम को देखने के लिए सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भरना होगा। आवेदन शुल्क और अन्य दिशा-निर्देश भी संस्थान के आधिकारिक पोर्टल पर ही उपलब्ध हैं।
- Generative AI course IIT Patna में आवेदन करने के लिए लिंक : https://certifications.iitpatna.com/
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का नाम, ईमेल एड्रेस और व्हाट्सप्प नंबर चाहिए
- लास्ट डेट: 6 जुलाई 2026
नोट: पूरा पाठ्यक्रम देखने के लिए पोर्टल पर जाकर डाउनलोड ब्रोशर बटन पर क्लिक करना पड़ेगा
मौजूदा समय में देश के भीतर एम्प्लॉयमेंट-ओरिएंटेड एआई शिक्षा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है । आईआईटी पटना से पहले भी देश के कई शीर्ष सरकारी संस्थान इस तरह के कोर्स संचालित करते आ रहे हैं। इनमें आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी मंडी का एआई सर्टिफिकेशन कोर्स प्रमुख हैं।
