UPTET 2026: यूपी में 4 साल बाद होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा

UPTET 2026: यूपी में 4 साल बाद होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा

UP TET 2026: चार साल के लंबे इंतज़ार के बाद उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का नोटिफिकेशन आखिरकार जारी कर दिया गया है, जिससे राज्य में शिक्षण क्षेत्र में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को यूपी सरकार ने नई उम्मीदें दी हैं। इस परीक्षा के जरिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक के रिक्त पदों को भरा जायेगा।

उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूर पूरा करें। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।

UPTET एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसके जरिये कक्षा 1 से 8 तक के लिए योग्य शिक्षकों का चयन होना है। यह परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी, जिसमें पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों है। योग्य और पात्र उम्मीदवार चाहें तो दोनों परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

महत्पूर्ण लिंक

इस बार जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला UPTET सर्टिफिकेट आजीवन वैध रहेगा, जो शिक्षण क्षेत्र में नौकरी के लिए एक महत्वपूर्ण योग्यता मानी जाती है। बता दें की उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आवेदन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज जैसे वैध मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर अपलोड करने होंगे।

आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए एक पेपर के लिए 600 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये तय किए गए हैं, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क क्रमशः 400 और 800 रुपये है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क में अतिरिक्त छूट दी गई है।

परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों पर नजर डालें तो नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी किया गया था, आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होकर 26 अप्रैल तक चलेगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 अप्रैल ही निर्धारित की गई है। आवेदन में सुधार का अवसर 1 मई 2026 को मिलेगा। परीक्षा से पहले 22 जून को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी और 30 जून को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

UPTET 2026 परीक्षा: पात्रता मापदंड

भाग 1: पेपर-I (प्राइमरी टीचर) की योग्यता

पेपर-I के लिए उम्मीदवार को नीचे दिए गए में से कोई एक शर्त पूरी करनी होगी:

  1. ग्रेजुएशन + 2 साल का DElEd (या फाइनल ईयर में हों)
  2. ग्रेजुएशन + BTC (डिस्टेंस) (या फाइनल ईयर में हों)
  3. ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन (कम से कम 50%) + BEd कर रहे हों
  4. ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन (कम से कम 45%) + BEd पूरा
  5. ग्रेजुएशन + उर्दू में BTC (या फाइनल ईयर में हों)
  6. ग्रेजुएशन + अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से टीचिंग डिप्लोमा
  7. 8 अगस्त 1997 से पहले ग्रेजुएशन + मोविल-ए-उर्दू डिग्री
  8. 12वीं (कम से कम 50%) + 4 साल का BElEd

भाग 2: पेपर-II (अपर प्राइमरी टीचर) की योग्यता

पेपर-II के लिए उम्मीदवार को नीचे दिए गए में से कोई एक शर्त पूरी करनी होगी:

  1. ग्रेजुएशन + 2 साल का DElEd (BTC)
  2. ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन (कम से कम 50%) + BEd / BEd (स्पेशल) (या फाइनल ईयर में हों)
  3. 12वीं (कम से कम 50%) + 4 साल का BScEd / BSc BEd (या फाइनल ईयर में हों)
  4. 12वीं (कम से कम 50%) + 4 साल का BElEd (या फाइनल ईयर में हों)
  5. ग्रेजुएशन (कम से कम 50%) + 1 साल का BEd (या फाइनल ईयर में हों)

नोट: वे छात्र भी आवेदन कर सकेंगे जो डीएलएड/ बीएड/ डीएड के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ रहे हों। हालाकिं, इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा से जुडी जानकारी का उल्लेख आधिकारिक विज्ञापन में नहीं किया गया है।

परीक्षा में सफलता के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत यानी 150 में से 90 अंक लाने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत यानी 82 अंक तय की गई है।

UPTET 2026 (उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) से जुडी अन्य सभी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए इस आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।