UBI | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती - 395 Vacancy, 10 August 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन

UBI | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती - 395 Vacancy, 10 August 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन

UBI जॉब वैकेंसी 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक विभिन्न 395 रिक्त पदों पर नए कर्मचारियों को तैनात करेगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस UBI जॉब वैकेंसी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से चल रही है जो की 10 अगस्त 2026 तक चलेगी । जो भी महिला या पुरुष अभ्यर्थी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी के इच्छुक हैं वह निचे बताए शार्ट डिटेल्स को जरूर समझ लें।

UBI जॉब वैकेंसी 2026 शॉर्ट डिटेल्स

संस्था : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

  1. पद का नाम : स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO
  2. विज्ञापन संख्या: UBI/HR/REC/2026-27/01
  3. कुल पद: 395
  4. आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026 (10.08.2026)
  5. योग्यता : संबंधित विषय में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री तथा पदानुसार अनुभव।
  6. आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30, 32 या 35 वर्ष (01.07.2026 के अनुसार)।
  7. चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन लिखित परीक्षा/स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू
  8. वेतनमान: लगभग ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह (पदानुसार और अन्य भत्तो)।

आधिकारिक विज्ञापन लिंक : https://www.unionbankofindia.bank.in/pdf/union-bank-recruitment-project-2026-27.pdf

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर (ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी अनिवार्य है।

इसके अलावा, कुछ पदों के लिए पदानुसार अनुभव भी मांगा गया है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 30, 32 अथवा 35 वर्ष मांगी गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

सभी पात्रता को पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट, साक्षात्कार (इंटरव्यू) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रति माह का वेतनमान और नियमों के अनुसार भत्ते और सुविधाएं देने का उल्लेख किया गया है ।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जॉब वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in के 'करियर' सेक्शन में जाकर विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।